April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IndiGo: दिल्ली एयरपोर्ट की बड़ी लापरवाही, उड़ान भरते प्लेन के नीचे आ गई कार

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई लापरवाही से एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। कल मंगलवार यानी 1 अगस्त को प्लेन के उड़ान भरते समय एयरपोर्ट की लापरवाही के चलते एक कार इसके नीचे आ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, प्लेन के नीचे आने वाली ये कार Go First एयरलाइन की थी। एयरपोर्ट पर ये हादसा T2 टर्मिनल के स्टैंड नंबर 201 पर हुआ, जहां Go First एयरलाइन की कार IndiGo के A320neo फ्लाइट के नीचे आ गई। हालांकि, इस दौरान कार प्लेन के पहिए से टकराने से बाल-बाल बच गई। मामले की जांच DGCA द्वारा की जाएगी।

इसके अलावा, कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी कराया गया, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कहीं उसने शराब तो नहीं पी रखी थी। हालांकि, इस टेस्ट का रिजल्ट निगेटिव पाया गया। गौरतलब है कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और न ही प्लेन को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ये इंडिगो फ्लाइट मंगलवार की सुबह पटना के लिए उड़ान भरने ही वाली थी, कि तभी अचानक एक कार उसके नीचे आ गई।

हालांकि, कार विमान के पहिए से टकराने से बाल-बाल बच गई। बाद में विमान ने पटना के लिए रवाना कर दिया गया। इस मामले में Go First और इंडिगो की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *