April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आतंक पर अमेरिका की बड़ी चोट, अल-कायदा चीफ अयमान-अल जवाहिरी को मार गिराया

वॉशिंगटन। अमेरिका ने आतंकी संगठन अल-कायदा के चीफ और ओसामा बिन लादेन के दोस्त अयमान-अल जवाहिरी को काबुल में मार गिराया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि जवाहिरी के मारे जाने से अल-कायदा को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले अमेरिका ने साल 2011 में ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में उसके घर में मार गिराया था। अयमान-अल जवाहिरी पेशे से डॉक्टर था। वो मिस्र का मूल निवासी था। अमेरिका पर 9/11 के हमले में जवाहिरी ने चार विमानों को हाईजैक करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। लादेन के मारे जाने के बाद से ही वो अल-कायदा का चीफ बन गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की है। बाइडेन ने कहा कि मेरे निर्देश पर अफगानिस्तान के काबुल में ड्रोन से हमला किया गया। जिसमें अल-जवाहिरी मारा गया है। अब न्याय दे दिया गया है। उन्होंने आगे लिखा कि अमेरिका अपने नागरिकों की सुरक्षा करता रहेगा। हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ क्षमता का प्रदर्शन जारी रहेगा। चाहे कितना भी समय लगे और आप कहीं भी छिपे हों, हम आपको जरूर खोज लेंगे। एक अमेरिकी अफसर ने मीडिया से कहा कि शेरपुर इलाके में एक घर पर ड्रोन हमले में अफगानिस्तान का कोई भी आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है।

बता दें कि हाल के दिनों में जवाहिरी ने भारत के खिलाफ भी तमाम बयान दिए थे। उसने कश्मीर के मुसलमानों को भी भड़काने की कोशिश की थी। इसके अलावा अल-कायदा की तरफ से नूपुर शर्मा के मामले में भी सिर कलम करने की धमकियां दी जा रही थीं। जवाहिरी लंबे समय से अमेरिका के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अब उसे मार गिराने में सफलता से दुनिया में अल-कायदा की कमर और अच्छे से तोड़ दी गई है। माना जा रहा है कि अब लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन अल-कायदा की कमान संभालेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *