April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़के चीन ने उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली। चीन की धमकियों का पलीता लगाते हुए अमेरिकी सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी है। उन्होंने एशियाई दौरे के तहत ताइवान जाने का ऐलान किया था, जिसके बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को ऐसा नहीं करने की हिदायत थी और हिदायत न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी बात कही थी। लेकिन, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दो टूक कह दिया था कि नैंसी पेलोसी को ताइवान जाने से कोई नहीं रोक सकता है। उधर, अब नैंसी पेलोसी ने भी चीन की धमकियों को ठेंगा दिखाते हुए ताइवान की धरा पर भारी सुरक्षा-बंदोबस्त के बीच दस्तक दे दी है। उधर, नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद ताइवान में जहां कुछ लोग उनका स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनका विरोध भी करते दिख रहे हैं। वहीं, चीन ने भी आगामी 4 अगस्त तक युद्धाभ्यास करने का ऐलान कर दिया है।

चीन ने उठाए ऐसे कदम

उधर, विश्व बिरादरी के समक्ष खुद की नाफरमानी से बौखलाए चीन ने अपने सैनिकों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए हैं। अभी जगह-जगह चीनी सायरन के आवाज सुनाई दे रहे हैं। चीनी सैन्य गतिविधि बढ़ा दी है। उधर, चीनी वाय सेना ने भी युद्धाभ्यास किया। चीनी सेना ने कहा है कि वह गुरुवार से रविवार तक ताइवान के आसपास के छह क्षेत्रों में जरूरी मिलिट्री ड्रिल करेगा। इसमें लाइव फायर ड्रिल भी शामिल होंगी।

ताइवान भी अलर्ट मोड पर आ चुका है

इसके साथ ही ताइवान भी अलर्ट मोड पर आ चुका है। उसने अपने सैनिकों को एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि ताइवान में नैंसी पेलोसी के दौरे का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। वहीं, रूस- यूक्रेन युद्ध के बाद से अब अमेरिका और ताइवान के बीच संभावित युद्ध की संभावना जताई जा रही है। जिस तरह से दोनों ही देशों की तरफ से सैन्य तैयारियां बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब आगामी दिनों में नैंसी दौरे के बाद दोनों ही देशों के बीच आगामी दिनों में कैसे रिश्ते रहते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *