April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर बुलडोजर एक्शन, फ्लैट के बाहर किए गए अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाला नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ योगी सरकार का डंडा चलना शुरू हो गया है। बता दें, बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो महिला से बदसलूकी और गाली-धमकी देते हुए नजर आ रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही त्यागी पर योगी सरकार की निगाहें टेढ़ी हो गई थी। आज सोमवार को नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी सोसायटी में मजदूरों के साथ पहुंचे और श्रीकांत के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया गया। इसके बाद इसके बाद तुरंत बुलडोजर भी पहुंच गया और त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। घटनाक्रम के दौरान जहां त्यागी द्वारा धमकाई गई महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखी तो वहीं कई लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और तालियां बजाकर सरकार की इस कार्यवाही पर प्रसन्नता दिखाई।

बता दें, लंबे समय से नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी ने अवैध निर्माण किया हुआ था। साल 2019 में भी सोसायटी के लोगों द्वारा त्यागी के खिलाफ ने उसके खिलाफ नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की थी। हालांकि उस वक्त अपने राजनीतिक दवदबाव की वजह से वो अभी तक बचा हुआ था लेकिन अब महिला से बदसलूकी और गाली-गलौज के बाद अब वो कार्रवाई की जद में आ गया है।

‘देर से लिया गया सही ऐक्शन’

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई से वहां महिलाओं में खुशी दिखीं। उन महिलाओं का कहना है, ”बहुत सही ऐक्शन लिया गया है। हमें योगी सरकार से यही उम्मीद थी। ऐक्शन देर से लिया गया, लेकिन सही लिया गया। एक साल से मेंटेनेंस चार्ज नहीं दिया था। हमें बहुत खुशी है कि बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चला है। योगी जी सबके लिए एक जैसे हैं। श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार नहीं कर पाई है तीन दिन बाद भी। उसे जल्दी गिरफ्तार किया जाए।”

अब तक कानून के शिकंजे से बाहर है श्रीकांत

श्रीकांत त्यागी अब तक मामले में फरार चल रहा है। त्यागी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है साथ ही  उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाए जाने की तैयारी है लेकिन अभी तक त्यागी कानून के शिकंजे से बाहर है। बीती रात तो श्रीकांत त्यागी के कुछ समर्थकों ने सोसायटी में जाकर पथराव भी देखने को मिला था। इन लोगों द्वारा कई निवासियों से मारपीट भी की गई थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *