March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईडी ने RJD को दिया बड़ा झटका, लालू के करीबी एडी सिंह को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद एडी सिंह को उर्वरक घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि की, ‘सिंह को उर्वरक घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।’

अधिकारी ने बताया कि राजद सांसद को दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि अधिकारी ने मामले की अधिक जानकारी साझा नहीं की। राजद ने सिंह को पिछले साल मार्च में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

सिंह के चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक हैं और अविवाहित हैं। उनकी अचल संपत्ति 188.57 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 49.6 करोड़ रुपये है।

उनके पास राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में जमीन, अपार्टमेंट और कार्यालय हैं। हलफनामे में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए उनका आयकर रिटर्न 24 करोड़ रुपये से अधिक था। सिंह उर्वरकों के निर्यात और आयात में भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *