February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गार्ड के साथ बदसलूकी और बिहारियों को गाली देना नोएडा की भव्या रॉय को पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा 14 दिनों के लिए जेल, घर भी करना होगा खाली

नई दिल्ली। नोएडा की एक सोसायटी में गार्ड से गाली-गलौज करने वाली महिला भाव्या रॉय अब मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। बीते रविवार को पुलिस ने भाव्या को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद आज उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि भाव्या ने गार्ड से दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी होने पर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद भाव्या को गिरफ्तार किया गया। भाव्या पेशे से वकील हैं। बता दें कि जब इस प्रकरण के संदर्भ में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार का जवाब नहीं दिया, बल्कि मुस्कुराने लगी। भाव्या की इस करतूत के बाद उन्हें सोसायटी से मकान खाली करने का भी आदेश दे दिया गया है। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें अब डर लग रहा है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि जिस तरह से भाव्या ने गार्ड के साथ बदतमीजी की थी, उसे देखकर हमें यह भी डर लग रहा है कि कहीं हमारे साथ भी बदतमीजी ना करें। लिहाजा भाव्या को मकान खाली करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं।

गार्ड ने बताया पूरा वाकया

उधर, गार्ड ने इस पूरे मामले के संदर्भ में कहा कि उससे गेट खोलने में थोड़ी देरी हो गई थी, जिससे भाव्या इस कदर खफा हो गई कि उसने गालियों का सैलाब ही बहा दिया। इस बीच मौके पर मौजूद गार्ड महिला को ऐसा ना करने के लिए कहता रहा, लेकिन वे नहीं मानी। इतना ही नहीं, महिला ने बिहारवासियों के संदर्भ में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे उनकी मानसिक मनोदशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। बहरहाल, इस पूरे मामले का वीडियो प्रकाश में आने के बाद सोशल मीडिया पर भाव्या के उक्त करतूत की काफी आलोचना की जा रही है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब ऐसे में देखना होगा कि आगामी दिनों में पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है।

गौरतलब है कि इससे पहले नोएडा के अमेक्स सोसायटी में बीजेपी के कथित नेता श्रीकांत त्यागी ने महिलाओं से बदतमीजी की थी, जिसका वीडियो भी प्रकाश में आया था। पुलिस ने त्यागी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। हालांकि, इस बीच त्यागी ने जमानत के लिए कई मर्तबा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन उसे अभी तक जमानत नहीं दी गई है। उधर, गाजियाबाद में बीते रविवार को श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समुदाय द्वारा खाप पंचायत बुलाई गई थी। बहरहाल, वर्तमान में दोनों ही मामलों की जांच जारी है। अब ऐसे में देखना होगा कि जांच मुकम्मल होने के बाद क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *