‘ग्लोबल लीडर अप्रूवल’ लिस्ट में PM मोदी का दबदबा, बने दुनिया के टॉप ‘वन’ लीडर
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका देश ही नहीं बल्कि विश्वभर भी देखने को मिलता रहता है। पीएम मोदी की सफल कूटनीति के चलते दुनियाभर के बड़े नेता उनसे मिलने के लिए हरमुमकिन प्रयास करते रहते है। इसकी बानगी कई बार सोशल मीडिया के जरिए देखी जा चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हो या फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उत्सुक दिखाई देते है।
पीएम मोदी के काम की विश्वभर में सराहना भी होती रहती है। इसी बीच अब अमेरिकी शोध फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी सूची में एक बार फिर पीएम मोदी का लोकप्रियता देखने को मिली है। इस लिस्ट में पीएम मोदी टॉप पर बने हुए है यानि की 75% लोगों ने उन्हें पसंद किया है। खास बात ये है कि पीएम मोदी ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे देशों के नेताओं को पछाड़कर ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है।
पीएम मोदी के बाद 63 फीसदी के साथ मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा लिस्ट में, 54% के साथ मारियो द्रागी तीसरे नंबर पर, चौथे पायदान पर ब्राजील ( Brazil) के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो 42% के साथ है। इसके अलावा दुनिया के सबसे शाक्तिशाली देशों में शुमार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 41 फीसदी के साथ पांचवें नंबर पर है।इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 39%, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 38%, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 34%, जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज 30%, ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25% पर है
बता दें कि ये पहली मर्तबा नहीं है, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने बाकि विश्व नेताओं के बीच इतने बड़े अंतर के साथ लिस्ट में पहले पायदान हासिल किया हो। आपको बता दें कि यह GLOBAL LEADER APPROVAL RATINGS प्रत्येक देश में 7 दिनों तक चलती है। इसमें व्यस्क नागरिकों से वोट कराए जाते हैं, जिसमें सैंपल अलग-अलग होते हैं।
