April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

उत्तराखंड भर्ती घोटाले पर बोले CM धामी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली। उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर मीडिया से अनौपचारिक बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है और ये हमारे प्रदेश के सभी नौजवानों के रोजगार से जुड़ा मामला है और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जहां पर भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दे दिए हैं। कुछ मामलों एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। सभी मामलों पर कार्यवाही चल रही है। जिसका परिणाम आप सभी के सामने आ भी रहा है कि अभी तक कुल 25 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने ये सख्त लहेजा में कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा, चाहे किसी के हाथ कितने भी लम्बे क्यों न हो कानून अपना काम करेगा।

सीएम धामी ने कहा कि इससे हम आगे के लिये भी एक नजीर बनाना चाहते हैं। जिससे इस घटना की पुनरावृति न हो क्योंकि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की भी चिंता है, उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। इसलिए हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि आगे भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके। इसको लगातार जांचे चल रही है। जिसके परिणाम धीरे-धीरे आप सभी के समक्ष आते जा रहे हैं।

विधानसभा में नियुक्तियों में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है, और हम विधानसभा अध्यक्षा से अनुरोध करेंगे कि विधानसभा में जितनी भी भर्तियां हुई है जिनमें शिकायत आ रही है, वो नियुक्ति चाहे किसी भी कालखण्ड की हो उनमें सभी भर्तियों निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्षा द्वारा जांच कि विषय में राज्य सरकार से जो भी सहयोग मांगा जायेगा वह दिया जायेगा। हमारा यही प्रयास है कि जहां भी गड़बड़ी हो उसकी निष्पक्ष हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *