June 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CM केजरीवाल का ऐलान, ऑड-ईवन के तहत खोले जाएंगे बाजार और मॉल, मेट्रो भी शुरू होगी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 की बात करें तो पिछले 24 घंटे में क़रीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 0.5% रह गया है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में बड़ी राहत दी है।

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है। निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।

सीएम केजरीवाल ने कहा, विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि अगली वेव की 37,000 केसों का पीक मानकर तैयारी शुरू की जाए। 420 टन ऑक्सीजन की स्टोरेज क्षमता तैयार की जा रही है। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *