June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जी20 शिखर सम्मेलन के डिनर आयोजन में भेजा गया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को न्योता, नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। देश में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज आज से हो गया है। दिल्ली में अलग-अलग देशों के प्रधानमंत्री और प्रतिनिधि का आगमन भी शुरू हो चुका है। राजधानी में सुरक्षा भी चाक-चौबंद कर दी गई है। स्कूल-कॉलेजों से लेकर सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। इसी बीच जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर 9 सितंबर को डिनर का आयोजन किया गया है, जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  की तरफ से न्योता भेजना भी शुरू कर दिया गया है। इस डिनर के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी इनवाइट किया गया है। हालांकि वो डिनर का हिस्सा होंगे या नही, ये कहा नहीं जा सकता है।

सभी मुख्यमंत्रियों को भेजा गया न्योता

इस डिनर आयोजन के लिए राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा गया है। इन राज्यों में कांग्रेस का शासन है, वहां के सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है, हालांकि कांग्रेस के कुछ  मुख्यमंत्रियों ने काम का हवाला देकर आने से ही मना कर दिया है। संभावना है कि डिनर आयोजन में कांग्रेस की तरफ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनकी तरफ से भी पूरी तरह से इंफॉर्मेशन नहीं आई है। आने का आखिरी फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया,राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी डिनर का हिस्सा नहीं होंगे।

नीतीश कुमार हो सकते हैं शामिल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि वो डिनर का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीमार हैं, जिसकी वजह से वो दिल्ली नहीं आ पाएंगे।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी डिनर में शामिल होने जैसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आज सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान डिनर में आने को लेकर फैसला लेंगे। संभावना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी डिनर में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *