April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जा सकते हैं जेल, घर पर FBI रेड में बरामद हुए अति गोपनीय दस्तावेज

वॉशिंगटन। बीते दिनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई FBI ने छापा मारा था। अब जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि ट्रंप के घर छापे में उसे 15 बक्से मिले। इनमें से 14 बक्सों में अमेरिका की सुरक्षा से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को एक हलफनामा जारी कर ट्रंप के ‘मार-ए-लागो रिसॉर्ट’ पर छापे के बारे में जानकारी दी है। ये हलफनामा 32 पेज का है। एफबीआई के मुताबिक ट्रंप ने अपने रिसॉर्ट में दर्जनों गोपनीय दस्तावेज बक्सों में रखे हुए थे। इनमें टॉप सीक्रेट खुफिया जानकारी भी है। इस खुलासे के बाद अब ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गोपनीय दस्तावेज चुराने के केस में उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

एफबीआई के हलफनामे में जांच से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई हैं। गवाहों की पहचान और जांच के तरीकों को आम लोगों से छिपाने के लिए एजेंसी ने कुछ संशोधन भी हलफनामे में किए हैं। एफबीआई ने ट्रंप के घर पर छापा मारने के लिए वॉरंट हासिल करने के वास्ते ये हलफनामा एक जज को दिया था। हलफनामे से ट्रंप के यहां मिले 15 बक्सों में बंद दस्तावेजों के बारे में पता चलता है। इन दस्तावेजों को ट्रंप ने न्याय विभाग के अफसरों को जनवरी में सौंपा था। एक साल से ज्यादा वक्त तक इन बक्सों को असुरक्षित कमरे में ट्रंप ने रखा था। ये जानकारी भी एफबीआई ने दी है।

एफबीआई के मुताबिक बक्सों में 184 गोपनीय दस्तावेज थे। इनमें से 25 अति गोपनीय थे। इनके कंटेंट की वजह से न्याय विभाग ने खतरे की बात तक फ्लैग की थी। एफबीआई ने इसके बाद 8 अगस्त को ट्रंप के घर पर छापा मारा था। ये घर फ्लोरिडा के पाम बीच पर है। इस छापे के बाद ट्रंप ने एफबीआई की कड़ी आलोचना की थी। ट्रंप ने दावा किया था कि रेड इसलिए डाली गई, ताकि उन्हें अगले राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने से रोका जा सके। अब देखना ये है कि गोपनीय दस्तावेजों के इस मामले में क्या ट्रंप को जेल जाना पड़ता है, या पूर्व राष्ट्रपति होने के नाते सरकार उनपर कुछ रहम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *