June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

National Teachers Awards 2022: शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देश के 46 शिक्षकों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर साल सितंबर महीने की 5 तारीख को मनाया जाता है। शिक्षक दिवस देश के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपल्क्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, जो देश भर से चुने जाते हैं। इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के कुल 46 शिक्षकों को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी, जिसमें दिल्ली की रजनी शर्मा, चंडीगढ़ की  सीमा रानी और हरियाणा की अंजू दाहिया का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के युद्धवीर, हिमाचल प्रदेश के ही वीरेंद्र कुमार, पंजाब के हरप्रीत सिंह, पंजाब के अरुण कुमार गर्ग,  पंजाब, उत्तराखंड के श्री कौस्तुभ चंद्र जोशी, राजस्थान की सुनीता, राजस्थान की ही दुर्गा राम मुवाल, गोवा के मारिया मुरेना मिरांडा, गुजरात के उमेश भरतभाई वाला, मध्य प्रदेश के नीरज सक्सेना, मध्य प्रदेश के ही श्री ओम प्रकाश पाटीदार, छत्तीसगढ की ममता अहर, महाराष्ट्र की कविता संघवी, उड़ीसा के ईश्वर चंद्र नायक को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के बुद्धदेव दत्ता, जम्मू और कश्मीर के जाविद अहमद राथर, लद्दाख के मोहम्मद जाबिर, उत्तर प्रदेश के खुर्शीद अहमद, बिहार के सौरभ सुमन, बिहार के ही निशि कुमारी, नवोदय विद्यालय समिति के अमित कुमार, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के सिद्धार्थ योनज़ोन, केंद्रीय विद्यालय संगठन के जैनुस जैकब, केंद्रीय विद्यालय संगठन के ही जी पोंसंकारी, कर्नाटक के उमेश टीपी, नागालैंड के मिमी योशी, मणिपुर के नोंगमैथेम गौतम सिंह, सिक्किम के माला जिगदल दोरजी मेघालय के गमची टिमरे आर मारक, त्रिपुरा के संतोष नाथ, असम की मीनाक्षी गोस्वामी, झारखंड की शिप्रा, शिक्षक, आंध्र प्रदेश की डॉ रवि अरुणा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

इस सूची में तेलंगाना के टीएन श्रीधर, तेलंगाना के ही कंडाला रमैया, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सुनीता राव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ही वंदना शाही, तमिलनाडु के रामचंद्रन के., महाराष्ट्र के शशिकांत संभाजीराव कुलठे, महाराष्ट्र के सोमनाथ वामन वाके, पुदुचेरी के अरविंदराजा डी, उत्तराखंड के प्रदीप नेगी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के रंजन कुमार विश्वास का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *