June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट, BJP ने सदन से किया वॉकआउट

नई दिल्ली। झारखंड में लंबे समय से चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास मत जीत लिया है। सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी ने सदन से वॉकआउट कर लिया। आज सोमवार को हेमंत सोरेन की तरफ से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। एक दिन पहले रविवार देर रात विधायक दल की बैठक भी हुई थी। इसी बैठक में विश्वास प्रस्ताव का फैसला लिया गया था।

बता दें, लंबे समय से हेमंत सोरेन की तरफ से ये दावा किया जा रहा था कि उनके पास बहुमत है। भारतीय जनता पार्टी कितनी ही कोशिश क्यों न कर लें पर उनके विधायकों को प्रभावित नहीं कर सकती। वहीं, बीजेपी की तरफ ये यही कहा जा रहा था कि विश्वास मत लाने की जरूरत क्यों पड़ रही है। हालांकि जैसे ही सदन में विश्वास मत की प्रकिया शुरू हुई वैसे ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हेमंत सोरेन के पक्ष में 48 विधायकों ने मत डाला।

विपक्ष ने किया सदन में हंगामा

सोमवार को विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने प्रदर्शन किया. साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का जनता के मुद्दों से सरोकार नहीं है, बल्कि वह अपनी सरकार को बचाना चाहते हैं. सदन के अंदर भी बीजेपी के कुछ विधायक वेल में आए और हंगामा किया. इस दौरान बीजेपी ने दुमका के अंकिता हत्याकांड समेत कई मामले भी उठाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *