May 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दुमका-पलामू की घटनाओं के बाद अब झारखंड के खूंटी में नाबालिग से रेप, दूसरे समुदाय का है आरोपी

खूंटी। आजकल लड़कियों पर अत्याचार के मामले झारखंड में सामने आ रहे हैं। झारखंड के दुमका और पलामू दो घटनाएं हुईं। एक में एक लड़की को एकतरफा प्यार में अल्पसंख्यक समुदाय के शाहरुख ने जिंदा जलाकर मार दिया। दूसरी घटना में अरमान अंसारी पर आदिवासी लड़की से रेप कर उसे पेड़ से लटका देने का आरोप लगा। ताजा घटना राज्य के खूंटी जिले से सामने आई है। राज्य की राजधानी रांची से सटे खूंटी में नाबालिग से रेप का पता चला है। घटना जरियागढ़ थाना इलाके में हुई है। आरोपी कर्रा थाना इलाके का है और वो भी अल्पसंख्यक समुदाय का है। मामला उस वक्त खुला, जब पीड़ित लड़की चार माह की गर्भवती हो गई।

खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि आरोपी लड़के ने नाबालिग से अपनी मूल पहचान छिपाकर जबरदस्ती संबंध बनाया। इससे वो गर्भवती हो गई। लड़की ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मामले को दबाने के लिए आरोपी के परिवार ने पीड़ित के परिवार को रकम देने की भी पेशकश की थी। उसी दौरान किसी ने जरियागढ़ थाने में जानकारी दे दी। पुलिस ने आरोपी के पिता को पकड़ा। इसके बाद पूछताछ की गई और फिर आरोपी को पकड़ा जा सका।

एसपी ने बताया कि पीड़ित के बयान और जांच के आधार पर आरोपी गिरफ्तार किया गया है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। उसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। लड़की ने पुलिस को बताया है कि आरोपी से उसकी पहचान चार महीने पहले ही हुई थी। उसी दौरान लड़के ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के भी नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *