February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शहरों के विकास को लेकर लोगों को भाजपा पर है भरोसा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। आज 20 सितंबर, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ में हिस्सा ले रहे हैं।

इस कार्यक्रम से पीएम मोदी वर्चुअली रूप में जुड़े। पीएम मोदी के साथ इस सम्मेलन में देशभर से भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के महापौर और उपमहापौर शामिल हुए हैं।

पीएम मोदी ने भाजपा के मेयरों के इस कार्यक्रम को संबोधित किया। राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में सभी का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में अगले 25 साल के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है। पीएम मोदी ने कहा कि शहरों के विकास को लेकर लोगों को भाजपा पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed