किसान आंदोलन पर पड़े कालिख के छींटे! प्रोटेस्ट में दूसरी बार शामिल होने आई युवती के साथ दुष्कर्म, हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बीच राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लंबे समय से जारी है। वहीं टिकरी बॉर्डर पर भी बहुत बड़ी संख्या में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन से एक और चौंकाने वाली खबर सामने निकल कर आ रही है। दरअसल खबरों के अनुसार, टिकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में शामिल होने आई युवती से रेप की वारदात की बात सामने आई है। बता दें कि ये दूसरी बार है जब टिकरी बॉर्डर पर युवती से रेप हुआ हो। इससे पहले भी किसान आंदोलन में शामिल होने आई पश्चिम बंगाल की एक युवती रेप की घटना सामने आई थी।
इसका खुलासा एक न्यूज चैनल ने किया है। न्यूज चैनल के मुताबिक, दूसरी बार टिकरी बॉर्डर पर युवती से रेप की घटना हुई है। वहीं इस मामले में हरियाणा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको बता दें किसान आंदोलन पिछले कई महीनों से विवादों में घिरा हुआ है।
इससे पहले टीकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में शामिल होने आई पश्चिम बंगाल की एक युवती की 30 अप्रैल को टीकरी बॉर्डर के ही एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवती कोरोनावायरस से संक्रमित थी। लेकिन अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया था । दरअसल उसके पिता ने दावा किया था कि उनकी बेटी का रेप किया गया था। इस बात की जानकारी हरियाणा की झज्जर पुलिस ने दी।
