April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले आया ट्विस्ट, दिग्विजय सिंह ने 10 नामांकन फॉर्म लिए

नई दिल्ली। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? इसको लेकर कयासों का बाजार भी गर्म है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर गहमागहमी लगातार जारी है। राजधानी में पार्टी नेताओं के बीच मुलाकात और बैठक का सिलसिला जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होने वाली है। वहीं थोड़ी पहले दिग्विजय सिंह ने पी चिदंबरम से मुलाकात की है। इसी बीच कांग्रेस बॉस की रेस में एक और नाम जुड़ गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में एंट्री हो गई है। गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने पार्टी दफ्तर से नामांकन फार्म लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वो कल कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

ये जानकारी भी सामने निकलकर आ रही है कि दिग्विजय सिंह ने 10 नामांकन फॉर्म लिए है लेकिन सवाल ये है कि इतने फॉर्म किस के लिए है। क्या वो कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अकेले नामांकन दाखिल करेंगे या फिर कुछ और लोगों का भी नामांकन करवा सकते है। इससे पहले सिर्फ अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में था लेकिन जिस तरह से राजस्थान मे सियासी घमासान देखने को मिला था गहलोत के समर्थक 80 से ज्यादा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। मामला हाईकमान तक पहुंच गया। जिसके बाद फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल का नाम भी जुड़ गया।

इसी बीच अब अध्यक्ष की रेस में दिग्विजय सिंह का नामांकन पर्चा दाखिल करने की खबर से पार्टी खलबली मच सकती है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होने हैं, जबकि 19 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि कांग्रेस का अगला बॉस कौन होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *