मध्य प्रदेश

गरबा पंडाल में पहचान छिपाकर घुसे मुस्लिम लड़के, लड़कियों के बना रहे थे वीडियो, फिर हुआ ये हश्र

शेयर करें:

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देशभर में नवरात्रि (Navratri) की धूम है। देश के अलग-अलग राज्यों में गरबा पंडाल में रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच अहमदाबाद से लेकर इंदौर तक गरबा में पहचान छिपाने को लेकर हंगामा देखने को मिला है। दरअसल अहमदाबाद और इंदौर के गरबा पंडालों में मुस्लिम लड़कों के घुसने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि इन दोनों जगहों पर मुस्लिम युवक अपना नाम छिपाकर पंडालों में घुस रहे थे। इतना ही नहीं बताया रहा है कि ये मुस्लिम शख्स गरबा पंडालों में हिंदू-युवतियों की वीडियो बना रहे थे। जिसके बाद शक होने पर हिंदू संगठन के लोगों ने इनको पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

सोशल मीडिया पर इंदौर और अहमदाबाद दोनों ही जगह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि हिंदू संगठन के लोग पहचान छिपाकर पंडाल में घुसने वाले मुस्लिम लड़कों की जमकर पिटाई कर रहे है।

आरोप है कि अहमदाबाद के कर्णावती में 4 मुस्लिम लड़के अपनी पहचान छिपाकर गरबा कार्यक्रम में घुसे गए। जिसके बाद शक होने पर वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन युवकों को पकड़ लिया। हालांकि मौके से तीन लोग फरार हो गए। लेकिन सलमान पकड़ा गया और कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

Ad Zone: in_content

उधर मध्य प्रदेश के इंदौर में भी ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां 7 मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर गरबा पंडाल के भीतर घुस गए और लड़कियों की तस्वीर और वीडियो बनाने लग गए। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने इनको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इन लड़कों को पकड़ लिया और इन पर IPC की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ गरबा पंडाल में नाम बदलकर घुसने की पीछे इनकी क्या मंशा थी इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि गरबा पंडाल में ये मांग उठने लगी थी कि आईडी कार्ड देखने के बाद ही पंडालों में एंट्री दी जाए।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें