इंटरनेशनल

‘वोटर फ्रॉड पकड़वाओ 10 लाख डॉलर का इनाम ले जाओ’, ट्रंप ने अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले किया एलान

शेयर करें:

वॉशिंगटन। भारत में राहुल गांधी और विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से कुछ दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वोटर फ्रॉड का मुद्दा उछाला है। ट्रंप ने बाकायदा वोटर फ्रॉड की जानकारी देने वालों को इनाम देने का एलान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट में इस बारे में लिखा है। ट्रंप पहले से ही 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में गलत तरीका अपनाकर उनको हराने का आरोप लगाते रहे हैं।

ट्रंप ने वोटर फ्रॉड के बारे में ट्रुथ पर लिखा कि जो भी व्यक्ति पिछले या अगले मध्यावधि चुनाव में वोटर फ्रॉड से संबंधित ऐसी जानकारी देगा, जिसके आधार पर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और सजा हो, उसे 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। ट्रंप ने ये नहीं बताया कि इनाम की राशि वो कहां से देंगे और किस प्रक्रिया के तहत वोटर फ्रॉड पकड़वाने वालों को इनाम मिलेगा। ट्रंप ने वोटर फ्रॉड के मामलों पर अपनी राय पहले भी रखी है। अब ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव से पहले आए ओपिनियन पोल्स में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की रिपब्ल्किन पार्टी के मुकाबले बढ़त को देखते हुए वोटर फ्रॉड पकड़वाने पर इनाम का पासा चला है।

अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मध्यावधि चुनाव होने हैं। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के मध्य में कराए जाते हैं। ट्रंप को दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बने दो साल हो गए हैं। उनका कार्यकाल 2029 के जनवरी में खत्म होगा। मध्यावधि चुनाव को अगर ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी जीतती है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने एजेंडे के तहत संसद से बिल वगैरा पास कराने में आसानी होगी। बता दें कि ट्रंप की रेटिंग काफी कम हुई है। लोग अमेरिका में महंगाई और ईरान से युद्ध की वजह से ट्रंप से काफी नाराज दिख रहे हैं। ऐसे में देखना है कि वोटर फ्रॉड संबंधी ट्रंप के इनाम के एलान से रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनाव में कोई फायदा होता है या नहीं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें