दिल्ली

लोकतंत्र में विरोध कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादाओं…खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में राजनाथ सिंह का पलटवार

शेयर करें:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रह हैं। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे की टिप्पणी को बेहद निंदनीय करार दिया है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी गलती मानने और खेद प्रकट करने के बजाय, खरगे के बयान का बचाव करने और इसे सही ठहराने में लगी हुई है। इससे लोगों की भावनाएं और आहत हो रही हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रविवार को पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के स्वर्गीय पिता के बारे में जो बातें कही गईं उससे उससे स्तब्ध और अत्यधिक आहत किया है। इस पूरे प्रकरण में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये टिप्पणी कांग्रेस के किसी आम कार्यकर्ता या युवा नेता ने नहीं की, बल्कि अपने को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कहने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आचरण से करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह पर है मगर इस तरह का आचरण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता है। कल तक कांग्रेस के कुछ नेता प्रधानमंत्री की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाते थे, यहां तक की उनकी माताजी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे। आज वही स्तरहीन राजनीति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुकी है।

राजनाथ बोले, जब किसी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही भाषा की मर्यादा भूल जाए, तो उसके कार्यकर्ताओं से शालीनता की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। कांग्रेस की राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदल देना, राजनीतिक असहमति को अभद्र भाषा तक ले जाना और प्रधानमंत्री के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है। यह सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में विरोध कीजिए, नीतियों पर सवाल उठाइए, सरकार की आलोचना कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए। आज कांग्रेस का सिर्फ राजनीतिक पतन ही नहीं हुआ है, बल्कि वह वैचारिक और नैतिक रूप से भी दिवालिया हो चुकी है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी के परिवार का अपमान करके करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। जनता इस अपमान का करारा जवाब जरूर देगी।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें