April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन है सुदन गुरुंग जिसने नेपाली युवाओं के गुस्से को दिया आंदोलन का रूप

नई दिल्ली। नेपाल की सड़कों पर हजारों की संख्या में युवाओं (Gen Z) का हिंसक प्रदर्शन अभी भी जारी है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब नेपाल सरकार के लिए संकट बनता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस बीच सुदन गुरुंग नाम के 36 साल के नौजवान का नाम चर्चा में है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुदन गुरुंग ने ही सरकार के खिलाफ युवाओं के गुस्से को आंदोलन में बदल दिया।

सुदन गुरुंग को लोग एक जमीनी नेता और समाजसेवी के तौर पर जानते हैं। उसे ‘हामी नेपाल’ नाम के संगठन का कर्ताधर्ता माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल सरकार के खिलाफ युवाओं को एकजुट इसी हामी नेपाल नाम के संगठन के द्वारा किया गया। सुदन गुरुंग के अनुसार हामी नेपाल एक गैर-लाभकारी संगठन है। नेपाल में जब साल 2015 में भूकंप आया था उस समय लोगों की मदद के लिए इस संगठन की शुरुआत की गई थी। हालांकि हामी नेपाल संगठन का रजिस्ट्रेशन साल 2020 में कराया गया था। उस भूकंप में सुदान के बच्चे की मौत हो गई थी जिसके बाद से उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई और वो समाजसेवा में लग गए। सुदान गुरुंग इससे पहले भी कई बार भ्रष्टाचार समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। वह आंदोलनों का नेतृत्व करते रहे हैं।

सुदन गुरुंग ने कल ही Gen Z से आह्वान करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि 8 सितंबर वो दिन है जब हम नेपाल के युवा उठेंगे और कहेंगे, अब पर्याप्त हो गया। उन्होंने आगे लिखा था कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे, मुट्ठियां भीचेंगे, एकता की ताकत दिखाएंगे। सुदन के इस पोस्ट के बाद देखते ही देखते काठमांडू की सड़कों पर युवाओं की भारी तादात इकट्ठा हो गई थी और संसद में धावा बोल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *