April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

“चार-चार मेहरारू गलत हो..”, पवन सिंह के बेड टच वीडियो के बाद खेसारी ने साधा पवन सिंह पर निशाना,

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का जलवा जारी है। एक्टर के गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होते रहे हैं। हाल ही में एक्टर का रिलीज हुआ गाना किशमिश फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और फैंस गाने की वाइव को खूब एंजॉय कर रहे हैं लेकिन इसी बीच एक्टर ने पवन सिंह पर हमला बोल दिया है और लड़कियों के साथ बुरा बर्ताव करने करने को लेकर खरी-खरी सुनाई है।

खेसारी लाल यादव का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस बीते बेड टच इंसीडेंट से जोड़कर देख रहे हैं..। वीडियो में खेसारी कहते हैं- भाई एक गलत हो सकती है..चार-चार मेहरारू कैसे गलत हो सकती है, इसका मतलब आप हरिशचंद्र हो गए हैं। जब हमारे अंदर कमी होती है तो हम दूसरों पर अपनी कमियों को थोपते हैं। एक्टर आगे कहते हैं- एक मां के पेट से जन्म लेकर आपने उन चार महिलाओं का सम्मान नहीं किया है, क्यों आखिर कारण क्या है..उन्हें अपने निजी जीवन में सुधार करने की जरूरत हैं और जिसके साथ है..उस रिश्ते को जोड़ने की जरूरत है। एक्टर ने वीडियो में काफी कुछ कहा है।

बता दें कि ये वीडियो उस वक्त का है जब ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा से लेकर धोखा देने का आरोप लगाया था। पहले ज्योति सिंह ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते के लेकर सवाल किया था और अक्षरा सिंह पर भी घर तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि अब खुद ज्योति बीते 7 साल से पवन सिंह से अलग रही हैं और बार-बार पवन सिंह को मनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पवन सिंह को सोशल मीडिया के जरिए आत्मदाह की धमकी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *