June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पुलिस को देख मरीजों को छोड़ भागा अस्पताल स्टाफ, गलत इंजेक्शन से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

मध्यप्रदेश में सीहोर के एक निजी अस्पताल में गुरुवार की रात एक गर्भवती महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई है। महिला की मृत्यु से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को देख अस्पताल का स्टाफ बाकी मरीजों को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने मार्ग कायम कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अश्विनी (35 वर्षीय) को गंगा आश्रम स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। वह 9 माह की गर्भस्थ थीं। अश्विनी के भाई ईशान शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के कारण उसकी बहन को गलत इंजेक्शन लगाया गया। जिससे उसकी एवं बच्चे की गर्भ में ही की मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा बढ़ते देख कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस को देखते ही अस्पताल का सभी स्टाफ अस्पताल में बाकी मरीजों को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

NEWS SOURCE : lalluram