June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दोनों आरोपी गिरफ्तार, दलित लड़की के साथ गांव के दो युवकों ने किया गैंगरेप

Crime News. फतेहपुर में 15 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप करने का आरोप उसी के गांव के दो लोगों पर लगा है. दो आरोपियों दया शंकर और शमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार लड़की कुछ दिन पहले कानपुर के एक गांव में अपनी बहन के घर गई थी. दयाशंकर और शमी मंगलवार को गांव गए और बुधवार को लड़की को लेकर चले गए. चांदपुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि रास्ते में आरोपियों ने जहानाबाद इलाके में आईटीआई कॉलेज के पास अपनी मोटरसाइकिल रोकी, लड़की को एक खेत में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया. बाद में आरोपियों ने उसे घर छोड़ दिया.लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है l

NEWS SOURCE : lalluram