April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खनन विभाग के कार्रवाई में भारी पैमाने पर अवैध खनन का भंडाफोड़ दो जेसीबी व 6 डंपर किये जप्त

        रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़                                                                                          खनन विभाग के कार्रवाई में भारी पैमाने पर अवैध खनन का भंडाफोड़ दो जेसीबी व 6 डंपर किये जप्त
                                                                            लोनी। अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई बीती देर रात ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसूदाबाद बाममले व मंडोला में छापेमारी कर भारी पैमाने पर हो रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया। मौके से 6 डंपरों व दो जेसीबी मशीनें जप्त की गई है। अधिकारियों के मुताबिक खनन माफियाओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान खनन माफिया मौके से अनेकों डंपरों जेसीबी मशीनों को मौके से भाग ले गए।
बता दें कि लोनी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माजरा मसूदाबाद मामला व मंडोला गांव में पिछले 3 दशकों से बड़े पैमाने पर खनन माफिया द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन के लिए जेसीबी मशीनों के अलावा बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीनों एवं डंपरों का इस्तेमाल किया जाता है। आलम यह है कि कि इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। माफियाओं द्वारा सैकड़ो बीघा समतल एवं उपजाऊ कृषि भूमि पर खनन करके 40-40 फीट गहरे गड्ढों में तब्दील कर दिया गया हैं। देखने पर यह क्षेत्र चंबल घाटी की तरह नजर आता है। भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस क्षेत्र का वाटर लेवल भी काफी नीचे पहुंच गया है। जंगली जीव जंतुओं का जीवन भी संकट में पड़ गया है। जानकारी के अनुसार इस विषय को लेकर आसपास के गांव के नागरिक आए दिन खनन विभाग व जिला प्रशासन से इस अवैध खनन को रोकने की मांग लगातार करते आ रहे हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारी द्वारा भी इसकी शिकायत तहसील समाधान दिवस से लेकर उच्च अधिकारियों तक की जा चुकी है। आरोप है कि इतना सब होने के बावजूद भी आज तक खनन माफिया के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्यादा सीखने होने व नागरिकों द्वारा अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद खनन विभाग या प्रशासनिक अधिकारी यदा कदा छोटी-मोटी कार्रवाई कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। इसको लेकर मसूदाबाद बामला के आसपास बसे गांवों जैसे गोठरा, घिटौरा,मंडोला, पंचलोक अगरौला ,पाभी व दुगरावली आदि गांव के नागरिक लगातार शिकायत करते रहते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक खनन माफिया हूं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक इस अवैध धंधे पर अंकुश नहीं लगेगा। लोगों का कहना है कि जहां एक और अवैध खनन के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है धूल व पॉल्यूशन के कारण लोग दमा,स्वांस व टीबी जैसे रोगों से लगातार ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार को भी इसके कारण प्रतिदिन लाखों रुपए के रॉयल्टी के रूप में मिलने वाले राजस्व की हानि हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इतना सब होने के बावजूद भी खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई न होना गंभीर चिंता का विषय है ?
इस संबंध में बात करने पर खनन निरीक्षक सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि तहसील लोनी के अंतर्गत मसूदाबाद बामला से विस्तृत अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती रहती थी। जिसके क्रम में आज दिनांक 20.06.2025 को सुबह 3.30 बजे उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 2 जेसीबी मशीन एवं 6 डंपर पकड़कर थाना ट्रॉनिका सिटी की अभिरक्षा में दिए गए। खनन माफियाओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी कि कार्रवाई से मिट्टी का अवैध खनन करने वाले माफियाओ में हड़कंप मचा है।
मसूदाबाद बामला में अवैध खनन का यह है आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *