July 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हाथ-पैर हो गए थे सुन, बर्फ में खेलते हुए ठंड से युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश के डल्हौजी क्षेत्र के डायनकुंड में बर्फ में खेलते ठंड से युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान शिवम (21) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पंचायत नगाली तहसील डल्हौजी के रूप में हुई है। बीते शुक्रवार को मौसम साफ था और खिलखिलाती धूप के बीच बनीखेत से करीब 11 बजे शिवम अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में हुई ताजा बर्फबारी का आनंद लेने पैदल ही निकल पड़े। उनके साथ रोनू, रिक्की, सौरभ, मोहित, लब्बु, हैप्पी व सन्नी भी थे।

बर्फ में मस्ती करते शिवम ने अपने दोस्तों को बताया कि ठंड के कारण उसके पैर सुन हो रहे हैं और चलने में थोड़ी दिक्कत आ रही है, लेकिन दोस्तों ने उसका हौसला बढ़ाया और धीरे- धीरे यह सभी दोस्त लक्कड़ मंडी पार करते हुए गांव आलहा पहुंचे। इसी बीच शिवम की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी।

युवा दोस्तों ने आपातकालीन नंबर 108 से भी संपर्क किया, लेकिन भारी बर्फबारी होने के कारण 108 ने वहां पहुंचने तक अपनी असमर्थता जताई। इसके चलते निजी वाहन में नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

NEWS SOURCE : punjabkesari