गाजियाबाद थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा लूट करने वाला 1 शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना से सम्बन्धित 1 चैन व घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद
रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़
थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा लूट की करने वाला 1 शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना से सम्बन्धित 1 चैन व घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद
गाजियाबाद। थाना मोदीनगर क्षेत्रांतर्गत लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर लुटेरा मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार। कब्जे से लूटी हुई चैन, तमंचा जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान आज रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर बुदाना की ओर की तरफ आने वाले रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आता हुआ देखकर पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर दाहिने पड़े खाली मैदान की तरफ की तरफ भागने लगे तभी पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस से बचकर भागने की जल्दी व हडबडाहट मे मोटरसाइकिल फिसलकर रोड पर गिर गई उन दोनो व्यक्तियो ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस के हवाले करने के बजाय स्वयं को घिरा हुआ देखकर उन दोनों बदमाशों ने अपने पास लिए तमंचे से पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची पुलिस पार्टी द्वारा अपना बचाव करते हुये आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही व न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुये फायर कर रहे बदमाशों पर जवाबी फायर किया गया । जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई । जिससे बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया । तथा दूसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। पकड़े गए संदीप पुत्र सुनील निवासी सीमापुरी दिल्ली बताया तथा भागे हुए अपने साथी का नाम श्रीराम निवासी मंडोली दिल्ली बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना से सम्बन्धी चैन व घटना में प्रयुक्त 1मोटर साईकिल बरामद हुई। घायल को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 3.07.2025 को करीब 3 दिन बजे मोदीनगर स्टील फैक्ट्री का गेटसे ई रिक्शा सवार एक महिला के गले से एक चैन लूट की घटना की थी। इस घटना मेरे साथ मेरा साथी श्रीराम निवासी मंडोली हर्ष विहार दिल्ली था । मेरे से जो चेन बरामद हुई है यह इस घटना की है और यह मोटरसाइकिल भी हम इस घटना के समय लिए हुए थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
संदीप पुत्र सुनील निवासी सीमापुरी दिल्ली
बरामदगी का विवरण
1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना से संबंधित चैन व घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम कौशांबी एवं दिल्ली के करीब 32 मुकदमे विभिन्न थानों में लूट व छिनैती से संबंधित पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ।
