क्राइम

फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप, 10 लाख रुपए भी मांगे, खाकी पर उठी उंगली

शेयर करें:

चरखी दादरी : दादरी पुलिस पर प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती पर फायरिंग करने के आरोपी को फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगा है। पुलिस की ओर से मुठभेड़ गत 18 नवंबर की रात को दिखाई गई थी जिसमें पिलना निवासी सोनू के पैर में गोली लगी थी। सोमवार को इस मामले को लेकर सोनू और अन्य आरोपियों के परिजन एसपी नितिका गहलोत से मिले और मुठभेड़ की जांच करवाकर दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

एसपी को दी शिकायत में पिलाना निवासी बिजेंद्र ने बताया कि छह मई 2023 को उनके गांव निवासी साक्षी पुत्री कुलदीप ने उण निवासी मोहित से प्रेम विवाह किया था। 14 नवंबर को कुछ व्यक्तियों ने लड़की कि इस हरकत से रोष में आकर गांव उण में जाकर मोहित और साक्षी को गोली मार दी थी। इस संबंध में एफआईआर नंबर 206 बौंदकलां थाने में दर्ज हुई थी। बिजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा सोनू, साक्षी का पिता कुलदीप और परमजीत उर्फ तोता इस मामले का आरोपी थी। इस मामले में सोमवार को एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात की गई और उनसे मुठभेड़ की फर्जी कहानी बनाने वाले दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI