देश

R Venkataramani: सीनियर एडवोकेट आर वेंकटरमणी देश के नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त

शेयर करें:

नई दिल्ली। सीनियर एडवोकेट आर वेंकटरमणि को देश का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया।

मौजूदा अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने जा रहा है। वो केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे। बता दें कि मौजूदा अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल इसी महीने 30 सितंबर को खत्म हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले मुकुल रोहतगी ने हाल ही में यह पद लेने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद अब इस पद पर वेंकटरमणि को नियुक्त किया जा रहा है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें