April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केजरीवाल के मंत्री ने श्रीराम और कृष्ण की पूजा ना करने की ली शपथ, भड़के यूजर्स, कहा- केस दर्ज करवा के अंदर डलवाओं

नई दिल्ली। दिल्ली के केजरीवाल सरकार के मंत्री अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया लोगों के निशाने पर आ जाते है। इसी बीच केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र गौतम हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते नजर आ रहे है।

दरअसल विजयादशमी के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंचे राजेंद्र पाल गौतम ने भगवान की पूजा और हिंदू-देवी देवताओं को ना मानने की कसम खाते हुए दिखाई दे रहे है। आप नेता राजेंद्र गौतम का वीडियो भाजपा के नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल से भी साझा किया है। भाजपा ने हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करने पर राजेंद्र गौतम की जमकर क्लास लगाई है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया है। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी केजरीवाल के मंत्री पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

वीडियो में सुना जा सकता है कि राजेंद्र पाल शपथ ले रहे है कि ब्रह्मा, विष्णु ,महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही कभी उनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और नहीं कभी उनकी पूजा करूंगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ‘मिशन जय भीम’ कार्यक्रम का है। इसमें वो शामिल हुए थे। जहां करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने बौद्ध दीक्षा ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल सरकार को निशाने पर लिया और भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया।

भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”यह है आप का का दोगलापन। जिस राज्य में चुनाव होते है वहां अरविंद केजरीवाल और उनके गुर्गे,जय श्री राम और जय श्री कृष्ण कहते थकते नहीं। लेकिन जहाँ सत्ता में होते है वहाँ उनके मंत्री (ख़ुद सुनिए) कैसे हमारे इष्ट देवताओं का अपमान करते है। ग़ज़ब है केजरीवाल।”

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”इतना हिंदू विरोधी क्यों है AAP ? हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ शपथ ले भी रहे है और दिला भी रहे है ये aap के मंत्री।”

उधर सोशल मीडिया पर केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगते हुए राजेंद्र पाल गौतम पर केस दर्ज करने और जेल में डालने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *