’ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा’, दिल्ली के बाद लखनऊ में बौद्ध कार्यक्रम में भगवान का अपमान
नई दिल्ली। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया था। आप नेता राजेंद्र पाल गौतम विजयदशमी के मौके पर करोलबाग में बौद्ध दीक्षा कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान का अपमान किया था। विवाद बढ़ने के बाद केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद पाल गौतम को अपने पद इस्तीफा देना पड़ा था। इसी बीच दिल्ली के बाैद्ध दीक्षा कार्यक्रम का बवाल थमा भी नहीं था कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बाैद्ध दीक्षा कार्यक्रम में भी भगवान का अपमान किया। दरअसल लखनऊ में सैकड़ों लोगों ने स्मृति उपवन में बौद्ध धर्म की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में व्यस्क के साथ बच्चे में भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में किस तरह से हिंदू भगवान के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा जा रहा है कि, मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा। ना ही उनकी पूजा करूंगा। राम, कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूंगा। गौरी गणपति हिंदू धर्म के किसी देवी देवताओं को नहीं मानूंगा। ना ही उनकी पूजा करूंगा। ईश्वर ने कभी अवतार नहीं लिया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने भगवान का अपमान किया था। भाजपा ने राजेंद्र गौतम शपथ लेते वीडियो अपने ट्विटर से शेयर किया था जिसमें वो कहते दिखे थे कि ब्रह्मा, विष्णु ,महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही कभी उनकी पूजा करूंगा। वीडियो के सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार विवादों में घिर गई थी। विपक्ष के नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। जिसके बाद आखिरकार बवाल बढ़ने के बाद रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
