April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Ram Setu फिल्म से एक और पोस्टर किया गया रिलीज़, अक्षय के फैंस दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। वैसे तो अक्षय कुमार हर साल 4 से 5 फिल्म देते रहते हैं और वो चलती भी हैं लेकिन इस बार उनके सितारे कुछ नीचे गिरते हुए दिखा रहे हैं। ऐसे में रामसेतु जैसी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म कुछ अच्छा करेगी। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन दोनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जिसके बाद अक्षय कुमार को अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म कठपुतली को सिनेमाघर की बजाय ओटीटी पर रिलीज़ किया गया। हालांकि ओटीटी पर भी उस फिल्म की ज्यादा प्रशंसा नहीं हुई। अब रामसेतु फिल्म का नया पोस्टर आज रिलीज़ किया गया है।

आपको बता दें कुछ दिन पहले रामसेतु फिल्म से टीज़र को रिलीज़ किया गया था। जहां लोगों की टीज़र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं थीं। कुछ लोगों ने टीज़र को पसंद किया था वहीं कुछ ने कहा कि वीएफ़एक्स मामले में फिल्म का टीज़र बहुत न्यूनतम स्तर का है। वहीं फिल्म के विषय को लेकर रामसेतु की तारीफ भी की गई है। अब फिल्म कैसी होगी ये देखने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल आज इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़ किया गया है। जहां अक्षय कुमार के बिखरे बाल और सफ़ेद दाढ़ी में वो कुछ थके और परेशान से लग रहे हैं।

इसके अलावा पोस्टर में एक समुद्र भी जिसमें नाव चल रही है। एक व्यक्ति मसाल लिए हुए भी खड़ा हुआ है। पोस्टर में साफ़ दिख रहा है कि कैसे अक्षय कुमार रामसेतु को बचाने के लिए अपना सबकुछ लगा दे रहे हैं। अब इस कहानी को वो इतिहास का हिस्सा बताकर पेश करते हैं या मिथक बताकर पेश करते हैं ये तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी लेकिन उससे पहले मंगलवार, 11 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा। रामसेतु फिल्म  के ट्रेलर का लोग इंतजार कर रहे हैं। जहां अक्षय के फैंस उनका नया पोस्टर देखकर उत्साहित हैं वहीं वो फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *