झारखंड में अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10 लोगों ने किया गैंगरेप
चाईबासा। झारखंड में जेएमएम के राज में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना चाईबासा की है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10 लोगों ने गुरुवार को गैंगरेप किया। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी बनाई है। पीड़ित लड़की के मुताबिक वो शाम को दोस्त के साथ निकली थी। सड़क किनारे दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी 8-10 लोग वहां आ गए। इन सभी ने दोनों को पहले जमकर पीटा। फिर लड़की को घसीटकर एक सुनसान जगह ले गए। जहां सभी ने बारी-बारी से उससे गैंगरेप किया। पुलिस ने एसआईटी बनाई है। सभी आरोपियों को अब गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड में पिछले कुछ महीनों से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और हमलों की खबरें आ रही हैं। दुमका में एक नाबालिग को शाहरुख नाम के लड़के ने जिंदा जला दिया था। लड़की को ठीक से इलाज तक नहीं मिल सका था और रांची के रिम्स में उसकी मौत हो गई थी। वहीं, एक आदिवासी लड़की मारुति से भी दुमका में रेप कर उसकी हत्या करने का आरोप लगा था। उस मामले में भी दूसरे समुदाय का आरोपी है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन हर घटना के बाद कहते हैं कि पुलिस को ऐसे तत्वों पर सख्ती बरतने के लिए कहा गया है। इस निर्देश के बावजूद लगातार घटनाएं हो रही हैं।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो NCRB के मुताबिक रेप की घटनाओं में झारखंड का देश में आठवां स्थान है। पिछले साल यानी 2021 में झारखंड में रेप की 1425 घटनाएं हुई थीं। यानी हर 6 घंटे में औसतन रेप की एक घटना। इसके अलावा महिलाओं पर हमले की 164 वारदात दर्ज की गई थीं। वहीं, डायन बताकर 2019 में 27, 2020 में 28 और 2021 में 22 महिलाओं की जान ली गई। इस साल अब तक डायन बताकर 23 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।
