May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम आए केस, 24 घंटे में 91,702 नए मामले, 3,403 की मौत

नई दिल्ली। देशभर में अब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर ब्रेक लगता जा रहा है। कोविड-19 के दैनिक मामले अब एक लाख से कम सामने आ रहे है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना 91,702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 3,403 लोगों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हो गई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 11,21,671 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,34,580 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसके बाद अब तक कुल 2,77,90,073 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में आज चौथे दिन कोरोनावायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हुआ हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में कल कोरोनावायरस के लिए 20,44,131 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,42,42,384 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed