April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, आग में झुलसे 50 लोग, 10 की हालत गंभीर

औरंगाबाद। बिहार से लोक आस्था के सबसे बड़े महापर्व छठपूजा के दौरान एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाते वक्त गैस के सिलेंडर में लगी आग से 50 लोगों के झुलसने की खबर मिली है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस वाले भी पहुंचे, जहां वे भी उस आग में झुलसकर घायल हो गए। इसके बाद आनन-फानन में घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, साथ में पुलिस वालों को भी अस्पताल पहुंचाया गया।

अचानक गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

आपको बता दें कि मीडिया में आई खबर के मुताबिक, बिहार के औरंगाबाद के तेली मोहल्ले में ये घटना घटित हुई है। औरंगाबाद शहर का यह इलाका अत्यंत तंग इलाकों में शुमार है। शुक्रवार की रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। घटना के दौरान महिलाएं छठ पूजा के लिए प्रसाद बना रही थीं।

आग की चपेट में आकर 50 से भी अधिक लोग घायल

गौरतलब है कि औरंगाबाद में घटी इस घटना में प्रसाद बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। सिलेंडर में गैस लीकेज कर रही थी। जिसने आग पकड़ ली और जोरदार धमाके से सिलेंडर फट गया। इस आगजनी की घटना ने वहां मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिए और जिससे लगभग 50 लोग आग में झुलस गए।

इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। गौरतलब है कि बिहार में छठ पूजा के पर्व को देखते हुए बिहार पुलिस लगातार मॉक ड्रिल कर रही है, इससे पहले नदियों के किनारे NDRF की टीमों को लगा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *