कारोबार

Share Market : बीते दिनों में 50% से अधिक का रिटर्न दे चुका है यह स्टॉक, जानिए कितने हाई पर रहा भाव

शेयर करें:

नई दिल्ली। दिवाली के त्यौहार के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बीच एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर के स्टॉक ने भी लंबी छलांग लगाई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इस कंपनी का स्टॉक 9 फीसदी तक उछल गया। बीएसई इंडेक्स पर इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान स्टॉक 102 रुपये के स्तर से ज्यादा पर पहुंच गया। यह 52 वीक का हाई लेवल है। वहीं, अंत में स्टॉक 99.85 रुपये पर ठहरा।

आपको बता दें कि एक दिन पहले के मुकाबले 7.25% की तेजी रही। बता दें कि स्टॉक जून 2018 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जबकि 4 अक्टूबर, 2016 को यह 198 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। गौर करने वाली बात ये है कि पिछले एक महीने में मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत रेवेन्यू आउटलुक के कारण कंपनी का स्टॉक 50 फीसदी तक चढ़ा है। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स एक महीने में 6 % ऊपर की ओर चढ़ा है।

वहीं आपको बता दें कि HPL इलेक्ट्रिक पावर उद्योग में उपभोक्ता और संस्थागत ग्राहकों के लिए मीटरिंग समाधान, स्विचगियर, तार और केबल सहित विद्युत उपकरणों के विविध पोर्टफोलियो का निर्माण कर रहा है। एचपीएल की भारत के बिजली ऊर्जा मीटर बाजार में सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी थी। वहीं आर्थिक विशेषज्ञों की मानें तो शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने का यह सबसे मुफीद समय है, क्योंकि इस समय शेयर बाजार में कई सारे शेयरों के भाव काफी ऊपर जा रहे हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें