May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिग्विजय सिंह के देश विरोधी क्लब हाउस चैट पर BJP ने खोली पोल, ऐसे दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादों में घिर गए है। दरअसल इस बार दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है। जिसमें दिग्विजय सिंह घाटी से आर्टिकल 370 लागू करने की बात कर रहे हैं। वहीं उनके इस देश विरोधी क्लब हाउस चैट पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह के ऑडियो चैट को लेकर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है।

उन्होंने कहा कि, आज टीवी चैनलों में एक महत्वपूर्ण विषय चल रहा है ‘क्लब हाउस’। ‘क्लब हाउस’ के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने टीवी चैनलों के माध्यम से देखा है।

पात्रा ने कहा कि, ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को RSS की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था। मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले वो INC को बदलकर ANC (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि, ये पूरी संभावना है कि आज जो दिग्विजय सिंह ने जो कहा है उसके लिए पहले से स्टेज मैनेज रहा होगा। उस पत्रकार से दिग्विजय सिंह या कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐसा सवाल पूछने के लिए कहा होगा। ये सभी उस टूलकिट का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि, दिग्विजय जी ऐसे सवाल पर उस पत्रकार को धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि अगर मोदी जी सत्ता से हटते हैं और कांग्रेस की सरकार आती है तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से स्थापित करेगी। क्लब हाउस में पाकिस्तान का पत्रकार ये सवाल पूछता है कि नरेन्द्र मोदी जी के हटने के बाद भारत की सत्ता कैसी होगी, कश्मीर पॉलिसी कैसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed