June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा बॉलीवुड का साथ, राहुल संग नजर आई एक्ट्रेस पूजा भट्ट

नई दिल्ली। तकरीबन 2 महीने से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। सांसद राहुल गांधी देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर भारत जोड़ो यात्रा कर लोगों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस यात्रा से बॉलीवुड स्टार्स भी जुड़ रहे हैं। बीते दिन यात्रा में एक्ट्रेस पूनम कौर को राहुल गांधी के साथ देखा गया था, जबकि आज तेलंगाना में यात्रा में एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट को भी देखा गया। राहुल और पूजा की यात्रा की कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं जिसमें दोनों को बातचीत करते हुए देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने शेयर की फोटोज

आज की यात्रा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से हुई। इस दौरान यात्रा में पूजा भट्ट भी नजर आईं। पूजा ब्लैक सूट और मल्टी ग्रे एंड ब्लैक कलर के स्टाल में दिखीं। जबकि राहुल गांधी व्हाइट टी-शर्ट और ऑफ व्हाइट पैंट में दिखे।सामने आई वीडियो में पूजा यात्रा में दिख रही हैं और चलते-चलते राहुल गांधी से बात भी कर रही हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूजा और राहुल की फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा-“हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में बीते एक हफ्ते से चल रही है। बीते कल राहुल गांधी ने चार मीनार के सामने देश का ध्वज लहराया था।

पूनम कौर भी बनी थी यात्रा का हिस्सा

इससे पहले एक्ट्रेस पूनम कौर भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा रही। इस दौरान राहुल और पूनम की एक-दूसरे का हाथ पकड़े कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा गया था।  कर्नाटक भाजपा की नेता प्रीति गांधी ने राहुल और पूनम की फोटो की सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-  ‘अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!’  हालांकि यूजर्स को ये ट्वीट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने प्रीति को आड़े हाथ ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *