‘वर्तमान ब्लू टिक व्यवस्था बकवास’, वेरिफाइड यूजर्स को देने होंगे 8 डॉलर हर महीने : एलन मस्क
अमेरिका। कुछ दिन पहले ट्विटर का अधिग्रहण करने वाले अरबपति कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर शख्श एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक हैं। और अब वो इसके जरिए कमाई के नए-नए तरीके ढूंढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, Twitter पर ब्लू टिक (Blue Tick) को लेकर 1600 रुपये चार्ज किया जाएगा। मगर अब नई जानकारी खुद मस्क ने यूजर्स को दी है। एलन मस्क के अनुसार, Twitter पर ब्लू टिक को लेकर 1,600 रुपये नहीं बल्कि यह करीब 650 रुपये होंगे।
अब फाइनली इस पर एलन मस्क ने कुछ देर पहले (11:06 PM) एक और ट्वीट करके कहा है कि-
ट्विटर की वर्तमान सामंत और किसान व्यवस्था, किसके पास ब्लू टिक है या नहीं है, वह बकवास है। लोगों को शक्ति!
$8/माह के लिए ब्लू टिक।
इस ट्वीट के बाद $8 की जिस कीमत की बात हो रही थी उसपर लगभग मुहर लग गई है। इससे पहले एलन मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में ये जानकारी दी थी। लेखक Stephen King ने अपने ट्वीट में सवाल किया था कि क्या ब्लू टिक के लिए एक माह में 20 डॉलर देने होंगे? बल्कि इसके लिए उन लोगों को मुझे पे करना चाहिए।