June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सलमान खान के बाद बढ़ाई गई अमिताभ बच्चन की सुरक्षा, दी गई X ग्रेड की सिक्योरिटी

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स की सिक्योरिटी इन दिनों बड़ा मुद्दा बना हुआ है। बीते दिन ही खबरें आई थी कि जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। अब खबरें हैं कि महाराष्ट्र सरकार और पुलिस ने महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। एक्टर को अब X ग्रेड कैटेगरी के सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। इससे पहले अमिताभ के पास महाराष्ट्र पुलिस की सामान्य सुरक्षा थी। जिसमें कुछ ही पुलिसकर्मी एक्टर की सुरक्षा में तैनात थे लेकिन अब एक्टर के थ्रेड के खतरे को देखते हुए सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है।

सलमान को जान का खतरा

ये बात तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स के जितने फैंस होते हैं उससे ज्यादा दुश्मन होते हैं। कई बार यूजर्स सोशल मीडिया पर स्टार्स को जान से मारने की धमकी देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में सावधानी बरतनी जरूरी है। 29 अप्रैल की घटना आपको याद होगी जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को बीच सड़क पर गैंगस्टर्स ने गोलियों से भून दिया था। सिंगर ने मौके पर दम तोड़ दिया था। इस हादसे के बाद सलमान खान और सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये धमकी बिश्नोई गैंग की तरफ से ही मिली थी जिसका हाथ सिद्धु मूसेवाला की मौत में था।

अक्षय कुमार की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

खतरे को देखते हुए सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और एक्टर ने अपनी सुरक्षा के लिए गन लाइसेंस भी मांगा था जिसे सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया था। जिसके बाद कल यानी बीते बुधवार को एक्टर को Y प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। अब एक्टर की सुरक्षा में अलग-अलग शिफ्ट में तीन पुलिसकर्मी तैनात रहे हैं। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार को भी X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी। बता दें कि सलमान खान हमेशा से बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं जो काला हिरण शिकार मामले को लेकर भड़के हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *