केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर के भतीजे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय नंद किशोर ने घर में फंदे से लटके हुए थे, जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें, सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे। सुबह भाई की नजर फंदे से लटके नंद किशोर पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। इसके बाद उन्हें फंसे से उन्हें नीचे निकाला और अस्पताल में लेकर गए। अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। दुबग्गा पुलिस ने मामले में कहा है कि नंद किशोर ने आत्महत्या का फैसला क्यों लिया इसकी वजहों तो तलाशा जा रहा है। नंद किशोर के निधन पर बेटे विशाल ने बताया कि पिता जी काफी वक्त से परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है आखिर क्या वजह थी कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक नंद किशोर ने दो शादियां की थी। उनकी एक पत्नी हिंदू और एक मुस्लिम है। पहली पत्नी शकीला से उनके दो बच्चे अफजल और साहिल है। तो वहीं, दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा है।
