June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पति के टुकड़े कर फ्रिज में रखती थी महिला, अवैध रिश्तों से तंग आकर मां-बेटे ने मिलकर की हत्या,

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा-आफताब जैसी एक और खौफनाक घटना का खुलासा हुआ है जिसमें युवक की हत्या कर उसके अंगों को  दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकने का मामला सामने आया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जो हटाने वाली हैं। मामला जून का है। पहले पुलिस को लगा था कि दिल्ली के पांडव नगर में मिले मानव अंगों का लिंक श्रद्धा और आफताब के केस से होगा लेकिन ये मामला अलग ही निकला। पुलिस ने पांडव नगर में मिले मानव अंगों के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया और मामले में महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस ने सुलझा ली पांडव नगर की मर्डर मिस्ट्री

सामने आई जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अंजन दास है जिसकी हत्या उसकी की पत्नी ने की हैं। हत्या कर, शव के टुकड़े कर उनको फ्रिज में रख गया और कुछ -कुछ दिनों के अंतराल में उन्हें ठिकाने लगाने का काम किया गया। पहले पत्नी पूनम और दीपक(बेटा) ने मिलकर अंजन दास को नींद की गोलियां खिलाई और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पूनम और अंजन के रिश्ते में लड़ाई बढ़ गई थी। आए दिन रोज क्लेश होता था। इसके अलावा अवैध संबंधों की बात भी सामने आई हैं। आरोपी महिला अपने बेटे के साथ रह रही थी।

पुलिस ने फ्रिज किया बरामद

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फ्रिज को भी बरामद कर लिया है और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए शवों की फॉरेंसिक जांच कराई, जिसमें सामने आया कि अंग किसी पुरुष के हैं। पुलिस अंजन के सिर को नहीं ढूंढ पाई है। सीसीटीवी फुटेज में महिला और एक शख्स को मैदान में कुछ फेंकते हुए देखा गया। वारदात में बेटे का नाम भी आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *