June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

FIFA World Cup 2022: फीफा में मोरक्को और बेल्जियम के बीच मुकाबले के बाद भड़की हिंसा

नई दिल्ली। बीते 20 नवंबर से कतर (Qatar) में फीफा वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट में बीते दिन रविवार को मोरक्को (Morocco) और बेल्जियम के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया। इस मुकाबले के बाद से ही बेल्जियम और नीदरलैंड के कई शहरों में हिंसा भड़क उठी। मुकाबले में बेल्जियम की करारी हार से फुटबॉल प्रशंसक भड़क उठे और उन्होंने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आगजनी और हिंसा को बढ़ता देख सुरक्षा बलों ने काफी मशक्कत के बाद मोर्चा संभालते हुए माहौल शांत कराया।

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इस हिंसा मामले में दर्जनों लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। दोबारा माहोल न बिगड़ जाए इसके लिए एतिहातन संबंधित क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। पुलिस शरारती तत्वों में नजरें बनाए हुए है। कहा ये भी जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस वजह से ये सारा बवाल शुरू हुआ।

आपको बता दें कि ये पूरा बवाल एक दिन पहले यानी रविवार को हुए बेल्जियम और मोरक्को के मुकाबले के बाद शुरू हुआ। मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम के फैंस भड़क गए। इसके बाद बेल्जियम की राजधानी में कई जगहों पर हिंसक दंगे देखने को मिले। दंगा कर रहे फैंस के हाथों नें मोरक्को का झंडा भी देखने को मिला। लोग शांत हो सके इसके लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं यहां तक की आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। काफी समय तक मशक्कत करने के बाद आखिरकार पुलिस को माहौल शांत कराने में सफलता मिली। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *