June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शादी करने जा रही है कियारा आडवाणी?, अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने किया बड़ा ऐलान!

नई दिल्ली। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, दोनों ही पावरफुल एक्टर है। अक्सर दोनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ में पहली बार फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सोशल मीडिया पर बनी हुई है। अक्सर दोनों को साथ में देखा भी जाता है। खबरें ये भी थी कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों सेलेब्स की तरफ से इसे लेकर कुछ कहा तो नहीं गया था लेकिन अब एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है…

बता दें, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका खिलखिलाता चेहरा नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जो कैप्शन दिया है उसे पढ़ने के बाद से ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही कियारा और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

क्या लिखा है कियारा आडवाणी ने पोस्ट में ऐसा

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसे कैप्शन देते हुए लिखा है कि मैं अब ज्यादा समय तक इसे नहीं छुपा सकती, आने वाली 2 तारीख को मैं इसका ऐलान करूंगी। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास गा रहे हैं कि 2 दिसंबर को कियारा एक्टर सिद्धार्थ के साथ अपनी शादी का एलान करने वाली हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कियारा आडवाणी की इस पोस्ट को देखने के बाद कमेंट करते हुए कहा कि क्या इस दिन आपका प्री वेडिंग शूट है। एक यूजर ने लिखा कि आप और सिद्धार्थ शादी करने जा रहे हैं। खैर ये फैंस कयास लगा रहे हैं कि कियारा शादी के बंधन में बंधने वाली है लेकिन इन खबरों और पोस्ट की सच्चाई को तो खुद कियारा ही बता सकती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी जो कि विक्की कौशल की पत्नी का किरदार निभाएंगी। आने वाली 16 तारीख को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *