पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में Twitter और कांग्रेस नेता समेत 9 पर FIR
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। गाज़ियाबाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिसमें इसमें दो कांग्रेस नेता और ट्विटर के अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी पर मामले को गलत तरीके से सांप्रदायिक रंग देने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग मुस्लिम को पीटता दिखाया गया और उसकी दाढ़ी भी काट दी गई।
पुलिस ने बताया कि ट्विटर समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज FIR में जुबेर अहमद, राना अय्यूब, द वायर, सलमान निजामी, मसकूर उस्मानी, डॉ समा मोहम्मद, सबा नकवी के साथ ट्विटर INC, और ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामजद है। इन पर आईपीसी की धारा 153, 153A, 295A, 505, 120B एवं 34 में केस दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से मारपीट और जबरन धार्मिक नारे लगवाने के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी राहुल गांधी समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ”प्रभु श्री राम की पहली सीख है- “सत्य बोलना” जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।”
