June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पहली बार मीडिया के सामने आए श्रद्धा के पिता, जानें अपनी बेटी के नृशंस हत्याकांड और आफताब पर क्या कहा?

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब आमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले गत 26 नवंबर को आरोपी की न्यायिक हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी। श्रद्धा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गत 10 नवंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लेकर अब तक कई बार उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई जा चुकी है। इस बीच पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी आफताब के 35 टुकड़े कर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में ठिकाने लगाने की बात स्वीकार कर चुका है। गत दिनों पुलिस जांच में सहयोग नहीं करने पर आरोपी की पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट किया गया था, जिसमें उसने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जो कि पुलिस जांच में अहम साबित हुए हैं। बीते दिनों मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की गई थी, लेकिन कोर्ट ने उक्त मांग खारिज कर पुलिस जांच में संतुष्टि जाहिर की थी।

अब इसी बीच श्रद्धा के पिता पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग। और आरोपी को कड़ी से कड़ी साल दिलाए जाने की भी बात की। उन्होंने मामले को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी बात कही। श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने कहा कि आखिरी बार उनकी बेटी की आफताब से साल 2021 में बात हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘पुलिस मामले को लेकर सख्त नजर नहीं आ रही है’। श्रद्धा की हत्या के बाद हमारा पूरा परिवार दुखी है।

मेरी खुद की मनोस्थिति भी काफी खराब है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने हमें भरोसा दिलाया है कि मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा। वहीं, डिप्टी सीएम ने भी मुझसे न्याय मिलने पर आश्वस्त किया है’। विकास वालकर ने आरोपी आफताब का जिक्र कर कहा कि, ‘उसने मेरी बेटी को बेरहमी से मारा है, उसे कड़ी से क़ड़ी सजा मिलेनी चाहिए’। बता दें, श्रद्धा के पिता विकास वालकर पहली बार मामले को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब ऐसी स्थिति में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *