June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हिमाचल में सियासी हंगामा, अब प्रतिभा के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली। हिमाचल का चुनावी रण जीतने के बाद कांग्रेस में अब सीएम की कुर्सी को लेकर घमासान छिड़ चुका है। बेशक कांग्रेस ने हिमाचल का दुर्ग फतह कर चुनाौतियों का पहला पड़ाव पार कर लिया हो, लेकिन पार्टी की चुनौतियां यहीं खत्म होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। अब हिमाचल कांग्रेस में इस बात को लेकर बवाल है कि आखिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि हाईकमान ने जिस चेहरे के नाम पर चुनाव में जीत हासिल की है, उम्मीद है कि उसे चेहरे को उपेक्षित नहीं किया जाएगा। ध्यान रहे, प्रतिभा ने यह कहकर खुद के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन होने की इच्छा जाहिर की है और इसके अलावा पार्टी पर भी दबाव बनाने की कोशिश की है।

वहीं, गुजरात में बीजेपी ने सातवीं बार भारी मतों से जीत हासिल की है। भूपेंद्र पटेल के पक्ष में हुई वोटों की बरसात ने तमाम पुराने रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिए हैं। जिसका जिक्र खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किया था। बता दें, माकपा के बाद बीजेपी दूसरी बड़ी पार्टी है, जिसने सात बार किसी राज्य में जीत का परचम लहराया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड माकपा के नाम कायम था। वहीं, अब गुजरात का किला फतह करने के बाद प्रदेश की  सियासी स्थिति में क्या कुछ परिस्थिति देखने को मिलती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

हालांकि, प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी तस्वीर चुनावी नतीजों के दिन ही स्पष्ट हो गई थी। बात दें, आगामी 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल एक बार फिर से प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमन होने जा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया से चुनाव जीता है। अब ऐसी स्थिति में गुजरात में क्या कुछ स्थिति देखने को मिलती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। वहीं, दोनों ही राज्यों में जारी राजनीतिक घमासान की हर छोटी बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए हमारे साथ..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *