AUS vs SA: कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, 100वें टेस्ट में शतक जड़ खत्म किया 3 साल का सूखा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बीते कुछ समय से प्रदर्शन काफी फीका चल रहा था जिसकी वजह से ये सबके निशाने पर थे। करीब 3 सालों के लंबे वक्त से वॉर्नर का बल्ला शांत था। खबरें तो यहां तक पहुंच गई थी कि उन्हें टीम से बाहर भी निकाला जा सकता है। हालांकि अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट में वॉर्नर ने धमाल मचा दिया है।
अपने 100वें टेस्ट में डेविड वॉर्नर ने शतक जड़ा है। इस शतक के साथ ही वो ऐसे 10वें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया है। वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं। अब खिलाड़ी के इस शतक की बदौलत सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की स्थिति मजबूत हो गई है।
बता दें, अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले डेविड वार्नर दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रिकी पॉटिंग ने इस कारनामे को किया है। अब अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वो वे सबसे ज्यादा शतक वाले एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में विराट कोहली के बाद आ गए हैं। इस लिस्ट में केवल भारतीय क्रिकेट टीम के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली हैं जिनके नाम 73 शतक दर्ज हैं।
अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज रन टीम विपक्षी टीम मैदान साल
कॉलिन कॉड्रे 104 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया बर्मिंघम 1968
जावेद मियांदाद 145 पाकिस्तान भारत लाहौर 1989
गॉर्डन ग्रीनिज 149 वेस्टइंडीज इंग्लैंड सेंट जॉन्स 1990
एलेक स्टेवर्ट 105 इंग्लैंड वेस्टइंडीज मैनचेस्टर 2000
इंजमाम उल हक 184 पाकिस्तान भारत बेंगलुरू 2005
रिकी पोंटिंग 120 ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका सिडनी 2006
रिकी पोंटिंग 143* ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका सिडनी 2006
ग्रीम स्मिथ 131 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड द ओवल 2012
हासिम अमला 134 दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका जोहानिसबर्ग 2017
जो रूट 218 इंग्लैंड भारत चेन्नई 2021
डेविड वॉर्नर 100* ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका मेलबर्न 2022
