May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Union Budget 2023: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, इस दिन वित्त मंत्री सीतारमण पेश करेंगी बजट

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। संसद का बजट सत्र 2023 जनवरी 31 से शुरू होने जा रहा है। जो कि 6 अप्रैल तक चलेगा। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश कर सकती है। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद से बजट सत्र की शुरुआत होगी। जानकारी के लिए ये भी बता दें कि देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का पहला भाषण होगा।

इसके अलावा खास बात ये भी है कि मोदी 2.0 का ये आखिर पूर्ण बजट होगा। क्योंकि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में जनता को इस बार के बजट से काफी उम्मीद है। वहीं मोदी सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता के हित में इस बार के बजट में काफी कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

शुक्रवार को प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट करते हुए बताया, संसद का बजट सत्र 2023 जनवरी 31 से शुरू होगा और सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में 27 बैठकों के साथ 6 अप्रैल तक चलेगा। अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *