May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

धोनी और विराट की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करने वाले पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश में जुट गई है। इसकी जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष  स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ”मेरी नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों पर हुई अभद्र टिपण्णियों के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ़्तार होंगे और सलाख़ों के पीछे जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *